उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

बजरंग दल द्वारा साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ में सैकड़ों भक्त हुए शामिल

Spread the love

देहरादून। मंगलवार को बजरंग दल द्वारा चालित साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ बहुत बड़ी संख्या में हुआ
आजमुख्य विषय महानगर देहरादून में शिक्षा के लिए आए हजारों युवक युगवतिया नशा वृत्ति की ओर जाना यह अत्यंत चिंताजनक है
बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा में बताया देहरादून और उत्तराखंड प्रदेश में स्पा केंद्रो के माध्यम से होने वाले देह व्यापार पर प्रशासन मौन है जिसके कारण आज सैकड़ो युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं । उन सभी के चरित्र निर्माण के लिए हम आवाहन करते हैं प्रदेश में पढ़ने वाले जितने भी युवक युक्ति हैं कृपया उनके परिजन उनसे मुंह ना मोडे लगातार उनके संपर्क में रहे और उनकी गतिविधियों का लगातार आकलन करते रहे ।

आज शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र देहरादून जहां पर परिजनों के द्वारा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भेजा जाता है लेकिन उस शिक्षा में कहीं ना कहीं नशे का बड़ा नेटवर्क उन युवाओं के भविष्य पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहा है उस शिक्षा भी दूषित हो रही है इसके लिए एक बड़ा अभियान बजरंग दल के आवाहन पर चलाया जाएगा जिसके माध्यम से देहरादून शहर में चलने वाले जितने भी स्पा सेंटर व हुक्का बार हैं उन पर तत्काल अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी आए दिन हुक्का बार नाबालिक बच्चो की उपस्थिति व आपस में झगड़ा और रंजिश के चलते बड़ी वारदात कभी भी घट सकती है । जिसको अनदेखा नहीं किया जा सकता हनुमान चालीसा के माध्यम से महानगर देहरादून के सभी युवा संघ मुक्त हो यही इस केंद्र का महत्वपूर्ण कार्य है
तत्पश्चात सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का गुणगान किया और उसके बाद भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया
उपस्थित सैकड़ो लोगों में शुभम सोनकर विशाल चौधरी प्रवेश प्रजापति चंन्दर , चरणजीत सिंह लखन प्रेम सेठी हरीश सेठी, अमन स्वेडिया, संदीप वाधवा दीक्षित सुरेश गुप्ता विजय गुप्ता व अन्य सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *