उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

उत्तराखंड के यमकेश्वर बौसली गाँव की मूल निवासी शैलजा कंडवाल बनी सेना में लेफ्टिनेंट

Spread the love

भनियावाला जौलीग्रांट। यमकेश्वर क्षेत्र क़े बौसली गाँव की मूल निवासी और वर्तमान निवास भानियावाला में रहने वाली शैलजा सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। भानियावाला बारूवाला के संजय कंडवाल की पुत्री शैलजा ने 2019 में 12वीं के बाद नीट परीक्षा पास कर (आर्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज) पुणे से एमबीबीएस किया। जिसके बाद उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट बनाया गया है। उनकी तैनाती जोधपुर आर्मी मेडिकल कोर में की गई है। शैलजा के पिता आवास विभाग देहरादून में कार्यरत हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। संजय कंडवाल ने बताया की शैलजा क़े लेफ्टिनेंट बनने से अन्य युवाओ को प्रेरणा मिलेगी, और यह सब शैलजा क़े कठोर मेहनत का ही परिणाम हैँ।

शैलजा क़े सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे उनके गृह क्षेत्र और भानियावाला में ख़ुशी का माहौल है। सभी  परिजन  उनको बधाई दें रहे हैँ।वंही भाजपा जिलामंत्री विनय कंडवाल के अलावा गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, नरेंद्र नेगी, हिमांशु राणा, आरपी कंडवाल, भगवत शरण कोठारी ने शैलजा के घर जाकर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *