जिलाधिकारी देहरादून ने राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत FRI परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया
देहरादून। दिनांक 23 अप्रैल 2024 राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम की दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने एफआरआइ परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
