भाजपा 13 सीटों पर पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी
पंजाब। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बाबत एलान कर दिया है कि पंजाब में पार्टी अकेले उतरेगी। लंबे समय से शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दीं। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अकाली दल के साथ बातचीत चल रही थी। परंतु शिअद की कोर कमेटी ने राजनीति से ऊपर सिद्धांतों को रख कर सारा गुणा-गणित बिगाड़ दिया।
आम आदमी पार्टी बहुत पहले पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। इस बाबत पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी जारी कर दी है।
