उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

जनपद हरिद्वार – रूड़की क्षेत्र गंगनहर में डूबा युवक, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Spread the love

ऋषिकेश।आज दिनांक 25 मार्च 2024 को पुलिस कोतवाली गंगनहर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गंगनहर में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक पविन्द्र धस्माना के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए राफ्ट के माध्यम से गंगनहर में उतरकर डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 15 फ़ीट गहराई से उक्त युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त युवक रुड़की से अपने दोस्तो के साथ गंगनहर में नहाने आया था जहाँ नहाते समय अचानक उक्त युवक का पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।

*मृतक का नाम :-* श्री अजय सविथा पुत्र उम्र 22 वर्ष पुत्र कमलेश सविथा, निवासी- कानपुर, उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *