उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानो पर अर्धसैनिक बलों तथा पीएसी बल के साथ दून पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

Spread the love

उत्तराखंड। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानो पर अर्धसैनिक बलों तथा पीएसी बल के साथ दून पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगो को निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

आपको बता दें कि एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर जनपद के सभी अंतरराज्यीय अंर्तजनपदीय बॉर्डर्स पर दून पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों तथा पीएसी के साथ लगातार की जा रही है प्रभावी चेकिंग वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थानों पर चुनाव से पूर्व एरिया डोमिनेशन तथा फ्लैग मार्च की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *