उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चार धाम यात्रा के संबंध में पत्रकार वार्ता की

Spread the love

देहरादून। इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी तक 26 लाख 73 हजार 519 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं, जिनमें से 2 लाख 74 हजार श्रद्धालु दर्शन भी कर चुके हैं। साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा में पिछली बार की तुलना में करीब दो गुना अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं। जिसके चलते यात्रा में अधिक दबाव बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या का यह भी कारण है कि जिन श्रद्धालुओं की दर्शन तिथि दूर है वह भी उस तिथि से पूर्व दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अब चेकिंग भी की जाएगी। श्रद्धालुओं से भी अनुरोध है कि अपनी दर्शन की तिथि पर ही दर्शन करें। इसके साथ ही अभी तक यात्रा के दौरान 11 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो चुकी है, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा लगातार हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ श्रद्धालु मना करने के बाद भी यात्रा कर रहे हैं।

विनय शंकर पांडे, गढ़वाल कमिश्नर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *