उत्तराखंडराजनीति

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने CM पुष्कर के लिए किया चुनाव प्रचार, गाने गाकर मांगा जनता से वोट

Spread the love

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने CM पुष्कर के लिए किया चुनाव प्रचार, गाने गाकर मांगा जनता से वोट

खटीमा।बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने खटीमा में सीएम व भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार प्रसार किया। जुबिन नौटियाल ने गाना गाकर जनता से वोट मांगा है।चुनाव प्रचार के लिए अब मात्र कुछ घंटे ही शेष बचे हैं. इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां स्टार प्रचारकों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार को बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल खटीमा से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के लिए जनता से समर्थन मांगने खटीमा पहुंचे।

खटीमा के रामलीला ग्राउंड में 3 घंटे देरी से पहुंचे जुबिन नौटियाल को सुनने के लिए हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी रही। जुबिन नौटियाल ने अपने फिल्मी गाने गाकर जनता से भाजपा के लिए वोट मांगा. उन्होंने खटीमा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट देने की अपील भी की।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट मांगने प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। चुनाव प्रचार के दौरान जुबिन नौटियाल ने न्यू बॉलीवुड गाने गाकर जनता से वोट मांगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *