जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बीएलओ द्वारा वोटर्स एवम छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई गई
देहरादून। निर्वाचन आयोग एवम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर चलाए जा रहे निर्वाचन जागरूकता अभियान /स्वीप कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकारी महोदया ऋषिकेश द्वारा समस्त तहसील कार्मिकों सहित अधिवक्तगणो एवम फरियादियों को भी मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
ग्राम सोडा सरोली में वीडियो, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवम स्थानीय लोगों ने मतदान की शपथ ग्रहण की।

तथा साथ ही साथ 24 विधानसभा ऋषिकेश के विभिन्न बूथों पर भी बीएलओ एवम बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा वोटर्स एवम छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
