उत्तराखंडराजनीति

देहरादून रायपुर विधानसभा सीट दिलचस्प मोड़ पर

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब मात्र 2 दिन बाकी रह गए हैं तो वहीं विधानसभा क्षेत्रों मैं अंतिम जोर बाकी रह गया है। देहरादून जनपद की रायपुर विधानसभा सीट इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर है क्योंकि यहां भाजपा का सिंहासन इस बार कुछ बोलता हुआ नजर आने लगा है। अभी तक लग रहा था कि पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा इस सीट को उड़ा ले जाएगी लेकिन पिछले कुछ दिनों से जो लहर कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट पर बनाई है उस पर भाजपाइयों के भी चेहरों पर शिकन देखी जा रही है।

रायपुर विधानसभा पर भाजपा के टिकट पर उमेश शर्मा काऊ है तो वहीं कांग्रेस से हीरा सिंह बिष्ट चुनावी मैदान में है। उमेश शर्मा को यूं तो मजबूत उम्मीदवार अब तक पाना जा रहा था लेकिन रायपुर विधानसभा सीट पर अब हवा कुछ बदलती हुई नजर आने लगी है। कार्यकर्ताओं ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रचार को अंतिम सिरे तक पहुंचाया है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस बार हीरा सिंह बिष्ट के नाम पर हर हाल में इस सीट को निकाला जाए। हालांकि उमेश शर्मा काऊ कोई कमजोर उम्मीदवार नहीं है लेकिन इस बार उनका सामना कांग्रेस के ऐसे पुराने विगत से हुआ है जो किसी भी प्रकार का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।

रायपुर विधानसभा सीट को अब तक भाजपा के लिए सरल समझा जा रहा था लेकिन अब इस पर कड़ा संघर्ष है। जो आने वाला समय ही बताएगा कि जनपद देहरादून की रायपुर विधानसभा सीट पर किस का परचम लहराता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियां साफ दर्शा रही है के भाजपा के लिए इस बार इस सीट को निकालना इतना आसान नहीं है जितना कि पिछली बार मोदी लहर के दौरान था।

भाजपा उम्मीदवार उमेश शर्मा काऊ के लिए इस बार जीत की राह इतनी आसान नहीं है जैसे कि पिछले चुनाव मे थी। कांग्रेस इस सीट पर तेजी से अपनी उपस्थिति बनाने में कामयाब हुई है जिसका एक मुख्य कारण कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी का जनाधार एवं आशा मनोरमा शर्मा की अपने क्षेत्र में दमदार पकड़ भी मानी जा रही है। इन परिस्थितियों में यदि हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस के टिकट पर रायपुर विधायक बनने में कामयाब होते हैं तो इसके पीछे इन दोनों नेताओं का अहम हाथ माना जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *