देहरादून – डोईवाला मियावाला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान
छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान
इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से डोईवाला विधानसभा में चुनाव हेतु मतदाताओं को शत प्रतिशत वोट डालने हेतु किया गया जागरूक।
एसआरएफ फाउंडेशन की तरफ से इंडिगो गेट स्मार्ट बस के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग जनपद देहरादून के साथ आगामी 14 फरवरी 2022 को उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदान किया जाए जिससे विधानसभा चुनाव के सकारात्मक परिणाम सामने आए।

इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को एकत्रित करके इंडिगो गेट स्मार्ट बस की बड़ी डिस्प्ले पर लोगो को मतदान जागरूकता सम्बन्धी वीडियो दिखाए जा रहे है जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा मतदान जागरूकता संबंधी संदेश दिया जा रहा है जिसको देखकर समुदाय के लोग जागरुक हो रहे हैं और इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा सड़को,गलियों में मतदान जागरुकता हेतु रैलियां निकाली जा रही है और साथ में समुदाय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगो को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा हैं ।

जिसमे इंडिगो गेट स्मार्ट बस अपनी सभी सेवाएं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग देहरादून को दे रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को अपने वोट की शक्ति का पता लगे और और सभी लोग मतदान करें।आज ऋषिकेश क्षेत्र, भोगपुर क्षेत्र के लोगो से मतदान के प्रति शपथ ग्रहण भी करायी गयी और घर- घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया।जिसमें एसआरएफ फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर श्री विकास कुमार,कम्युनिटी मोबिलाइज़र निर्मल सिंह, कुआंवाला, हर्रावाला, नकरौंदा और मियांवाला क्षेत्र की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती सरोजिनी गॉड, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती अन्नूबाला नौटियाल, तीनों समुदाय के नोडल अधिकारी श्रीमती किरण रमोला, श्रीमती विद्यावती, श्रीमती सुनीता नौटियाल बीएलओ श्रीमती अंचल रावत श्रीमती किरण रमोला श्रीमती विद्यावती श्रीमती अंचला रावत के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं श्रीमती विनीता मोर्य , रचना, अनुराधा, कमलेश, सिमा, शांति, संगीता और श्री अवतार सिंह आदि द्वारा समुदाय के लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया गया।
रिपोर्ट- देहरादून से बालाजी टाइम्स
संम्पदाक – जगमोहन मौर्य 8630274734
