मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गढ़वाली फिल्म रिखुली का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति परिवेश एवं पूर्वजो द्वारा दिये गए संस्कारों से जुड़ा रहना होगा। ये हमारी जड़े हैं। अपनी जड़ों से जुड़ा रहकर ही हम जीवन में सफल होंगे तथा हमारी पहचान बनी रहेगी।
फिल्म निर्देशक श्री जगत किशोर गैरोला ने बताया कि स्वाभाविक परिवर्तन के चक्र में पुरानी परम्पराएँ मान्यताएं धीरे धीरे नष्ट हो जाती है, और मोबाइल के बाद तो यह परिवर्तन इतनी तेज़ी से हुआ कि आज की पीढ़ी के लिए वो कल्पना से भी बाहर हो गया। फ़िल्म रिखुली उसी 90 के दशक में दूरस्थ पहाड़ो के गवों ख़ासकर चमोली ज़िले के दूरस्थ क्षेत्रों की जीवनचर्या, मान्यतायें, परंपराएँ और समाज को पर्दे पर संजोने का एक प्रयास है।
इस अवसर पर सचिव श्री दीपक गैरोला, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, अभिनेता श्री हेमंत पाण्डे, प्रसिद्ध गीतकार श्री नरेन्द्र सिंह नेगी, फिल्म से जुडे विजय वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, अंजली नेगी आदि उपस्थित थे।
