उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

राजकीय इंटर कॉलेज थानों, देहरादून में किया जाएगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Spread the love

देहरादून। दिनांक 26 जनवरी 2024 मुख्य विकास अधिकारी  झरना कमठान ने अवगत कराया है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा कल 27.01.2024 (शनिवार) को स्थान शहीद सैनिक श्री नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानों, देहरादून में प्रातः 10.30 बजे बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविर में मा० जिला न्यायालय, जनपद देहरादून, के साथ अन्य न्यायाधीशगण द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया जाता हैं, कि कल 27.01.2024 को प्रातः 10.30 बजे उक्त निर्धारित कार्यकम में अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी एंव अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु निर्धारित स्थान पर अनिवार्य रूप से स्टॉल लगवाना एवं उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *