उत्तर प्रदेश भाजपा ने जारी की 45 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट
उत्तरप्रदेश। भाजपा ने वही बीस प्रतिशत टिकटों में बदलाव के फार्मूले को आगे बढ़ाते हुए 45 और प्रत्याशियों की घोषणा की है। अमेठी से संजय सिंह को उनकी पहली पत्नी व विधायक गरिमा सिंह के स्थान पर मैदान में उतारा है तो पति-पत्नी के बीच खींचतान में लखनऊ की सरोजनीनगर से किनारे की गईं मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को पार्टी ने बलिया नगर से टिकट थमा दिया है। इस सीट से विधायक व योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को अब बैरिया से उम्मीदवार बनाया गया है। बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। इस सूची में भाजपा ने नौ विधायकों के टिकट बदले हैं। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में सात महिलाए भी हैं।
भाजपा ने रविवार रात को 45 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें पांचवें, छठवें और सावतें चरण की सीटें हैं, जिनमें अधिकतर सीटें पूर्वांचल की हैं। इनमें पांच मंत्रियों के क्षेत्र थे। सभी पर फिर से भरोसा जताया गया है। हालांकि, आनंद स्वरूप शुक्ला की सीट बदल दी गई है। उनकी सीट से पार्टी दयाशंकर सिंह को उतारा है, जो कि अपनी पत्नी, योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह से प्रतिस्पर्धा में लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। स्वाति का टिकट काटकर जब भाजपा ने राजेश्वर सिंह को वहां प्रत्याशी बना दिया तो दयाशंकर ने बलिया नगर सीट पर दावेदारी कर दी थी।
यह रही लिस्ट-
1. अमेठी : संजय सिंह
2. इसौली : ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी
3. सुलतानपुर – विनोद सिंह
4. लम्भुआ : सीताराम वर्मा
5. रानीगंज : धीरज ओझा
6. इलाहाबाद उत्तर : हर्ष बाजपेयी
7. कोरांव (सुरक्षित) : राजमणि कोल
8. बाराबंकी : डा. राजकुमारी मौर्य
9. टांडा : कपिलदेव वर्मा
10. आलापुर (सुरक्षित) : त्रिवेणी राम
11. अकबरपुर : धर्मराज निषाद
12. रुधौली : संगीता प्रताप जायसवाल
13. सिसवा : प्रेम सागर पटेल
14. महाराजगंज (सुरक्षित) : जयमंगल कनौजिया
15. गोरखपुर ग्रामीण : विपिन सिंह
16. पडरौना : मनीष जायसवाल
17. रामकोला (सुरक्षित) : विनय गोंड
18. भाटपार रानी : सभा कुंवर कुशवाह
19. सलेमपुर (सुरक्षित) : विजय लक्ष्मी गौतम
20. सगड़ी : वंदना सिंह
21. फूलपुर पवई : रामसूरत राजभर
22. मधुबन : रामविलास चौहान
23. घोसी : विजय राजभर
24. मुहम्मदाबाद गोहना (सुरक्षित) : श्रीराम सोनकर
25. बलिया नगर : दयाशंकर सिंह
26. बैरिया : आनंद स्वरूप शुक्ला
27. मल्हनी : केपी सिंह
28. मुंगरा बादशाहपुर : अजय दुबे
29. जखनियां (सुरक्षित) : रामराज वनवासी (मुसहर)
30. गाजीपुर : संगीता बलवंत बिंद
31. जंगीपुर : रामनरेश कुशवाहा
32. मुहम्मदाबाद : अलका राय
33. सकलडीहा : सूर्यमुनि तिवारी
34. सैयदराजा : सुशील सिंह
35. पिंडरा : डा. अवधेश सिंह
36. अजगरा (सुरक्षित) : त्रिभुवन राम
37. शिवपुर : अनिल राजभर
38. वाराणसी उत्तर : रवींद्र जायसवाल
39. वाराणसी दक्षिण : नीलकंठ तिवारी
40. वाराणसी कैंट : सौरभ श्रीवास्तव
41. भदोही : रवींद्र त्रिपाठी
42. औराई (सुरक्षित) : दीनानाथ भास्कर
43. मीरजापुर : रत्नाकर मिश्रा
44. चुनार : अनुराग सिंह
45. मड़िहान : रमाशंकर पटेल
इन विधायकों के टिकट बदले
अमेठी : गरिमा सिंह
सुलतानपुर : सूर्यभान सिंह
लम्भुआ : देवमणि द्विवेदी
आलापुर : अनीता कमल
रुधौली : संजय जायसवाल
सलेमपुर : कालीचरण प्रसाद
फूलपुर पवई : अरुणकांत यादव
मधुबन : दारा सिंह चौहान
बैरिया : सुरेंद्रनाथ सिंह
इनको मिला पार्टी का भरोसा
शिवपुर : अनिल राजभर
वाराणसी उत्तर : रवींद्र जायसवाल
वाराणसी दक्षिण : नीलकंठ तिवारी
बैरिया : आनंद स्वरूप शुक्ला
गाजीपुर : संगीता बलवंत बिंद
