उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद – देहरादून डालनवाला क्षेत्र में डूबे बच्चे का SDRF ने सर्चिंग के दौरान किया शव बरामद

Spread the love

देहरादून। कल दिनाँक 16 अगस्त 2024 को डालनवाला क्षेत्र में 02 बच्चे बरसाती नदी में बह गए थे, जिसमें से एक बच्चे को स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि दूसरा बच्चा लापता हो गया जिसकी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की गई।

आज दिनाँक 17 अगस्त 2024 को SDRF टीम द्वारा प्रातः से नदी में सर्चिंग अभियान चलाते हुए उक्त बच्चे के शव को फन्दोंवाला, दूधली नदी क्षेत्र से ढूंढ लिया गया जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-* इब्राहिम पुत्र समशाद अहमद, उम्र- 06 वर्ष, निवासी- संजय कॉलोनी, इंदर रोड, डालनवाला, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *