मोहण्ड रेंज में वृद्ध हाथी की करंट लगकर मौत
बिहारीगढ़ -:-मोहण्ड रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से सटे शिवालिक फार्म हाउस में हाइवोल्टेज बिजली का करंट लगने से करीब 40 साल के एक वृद्ध हाथी की मौत हो गई। रेंज अधिकारी मोहण्ड एमके बलोदी ने बिजली विभाग को दोषी मानते हुए नोटिस जारी किया है, पशु चिकित्सकों का तीन सदस्यीय पैनल हाथी का पोस्टमार्टम करेगा। बिजली विभाग की लापरवाही इस कदर है कि हाईवे किनारे तथा जंगल के आस-पास अनेक जगह बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के तार नीचे तक हवा में झूल रहे हैं। बिजली की ऐसी ढीली पड़ी लाइनों से कोई भी पशु एवं राहगीर मौत का शिकार हो सकता है।_
