उत्तराखंडखेलदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

ऋषिकेश में 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद

Spread the love

ऋषिकेश।15 सितंबर से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। राफ्टिंग की शुरुआत गंगा नदी के जलस्तर पर निर्भर करेगी। राफ्टिंग शुरू होने से पहले यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

यातायात निरीक्षक अनवर खान ने बताया कि 15 सितंबर को वीकेंड भी है। 16 सितंबर को शनिवार 17 सितंबर को रविवार है। लगातार तीन दिन छुट्टी है। ऐसे में राफ्टिंग शुरू होने पर भीड़ आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शहर के चयनित स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। राफ्टिंग शुरू होने के दौरान शहर में जाम जैसी स्थिति न हो, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *