अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी के साथ बैठक
देहरादून।राज्य कर्मियों की समस्याओं के निराकरण हेतु परिषद द्वारा दिनांक 06-10-2023 को मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को प्रेषित ज्ञापन मे उल्लिखित समस्याओ के निराकरण हेतू आज दिनांक 21-11-2023 को श्री आनंद वर्धन, अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता मे परिषद के पदाधिकारियो के साथ ही शासन के अधिकारीगणो की एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक मंे विभिन्न लम्बित प्रकरणों के निराकरण हेतु विचार -विमर्श के उपरान्त निम्नानुसार निर्णय किया गया-
1. ए0सी0पी0 के अन्तर्गत 10, 16 एंव 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान दिये जाने हेतु विभिन्न विभागों में तीन पदोन्नति न प्राप्त कर सकने वाले कार्मिकों का संवर्गवार आंकडा वित विभाग के पास एकत्र हो चुका है। तद्नुसार उक्त सुविधा को पूर्व की भॉति बहाल किया जाय।
निर्णय- तीन दिन की समय सीमा के अन्तर्गत समस्त विभागाध्यक्षों की बैठक कर पात्र कार्मिकों की सूचना एकत्र की जाय एंव 15 दिन के अन्तर्गत पुनः परिषद के साथ बैठक आयोजित कर निर्णय किया जाय।
2. वेतन समिति के सम्मुख विभिन्न संवर्गों की वेतन विंसगति दूर किये जाने हेतु मजबूत पैरवी की गयी साथ ही दिनंाक 12.08.2022 की वार्ता में वेतन समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाय।
