उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

थाना नरेंद्र नगर के अंतर्गत देर रात खाई में गिरी कार, SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू

Spread the love

नरेंद्र नगर। बृहस्पतिवार को थाना नरेंद्र नगर सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार खाई में गिर गई है।जिसमें त्वरित रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के Hc अर्जुन पवार के हमराह पोस्ट ढालवाला से घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इंनोवा कार गहरी खाई में गिरी हुई है। SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना कर दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंच बनाई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था जो दुर्घटना में घायल हो गया था। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तत्काल घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *