उत्तराखंड

भारी बर्फबारी एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Spread the love

जनपद चम्पावत पुलिस गर्भवती महिला के लिये बनी देवदूत, गलचौड़ा, लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत भारी बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला का 108 कर्मियों की सहायता से एम्बूलेन्स में ही कराया गया सकुशल प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनो को सकुशल पहुचाया गया चिकित्सालय।
उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते जहां बर्फबारी के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा वहीं भारी परेशानी का सामना आम जनमानस को करना पड़ा बीते रोज भारी बारिश व बर्फबारी के कारण जनपद के अधिकांश लिंक मार्ग बन्द हो चुके थे । पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार मार्गों को खोलने के प्रयास किये जा रहे थे। लेकिन अत्यधिक वर्षा के चलते सफलता हाथ नहीं लग रही थी इसी बीच बीते रोज प्रातः करीब 04.30 बजे पुलिस हेल्पलाईन न0 112 द्वारा सूचना मिली कि थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गलचौड़ा के पास 108 एम्बुलेंस भारी बर्फ में फंस गई है, जिसमे एक गर्भवती महिला है ।

सूचना पर रात्रि अधिकारी उप०निरी० गोविंद सिंह बिष्ट थाना लोहाघाट साथी कांस्टेबल विक्रम सिंह, दीपक कुमार के साथ मौके कल पहुंचे घटनास्थल पर सात किलोमीटर तक रोड भारी बर्फबारी से बन्द होने के कारण पुलिस टीम निजि दोपहिया वाहन व पैदल घटनास्थल पर पंहुचा। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पीडब्लूडी से सम्पर्क कर एक JCB मंगवाकर रोड को खोलने के प्रयास किये गये किन्तु इस दौरान JCB मशीन खराब हो गयी। इसके पश्चात दो अन्य JCB को मंगवाकर रोड को खोलने के प्रयास किये गये ।
पुलिस के अनुसार मौके पर बर्फ अधिक होने व तत्काल कोई अन्य सहायता नही पहुंच पाने तथा प्रसविता को अधिक पीड़ा होने के कारण गर्भवती महिला का प्राथमिक चिकित्सक 108 एम्बुलेंस में नियुक्त कर्मियों की सहायता से मौके पर ही सफल प्रसव कराया गया प्रसवोपरांत गर्भवती महिला द्वारा एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग खुलवाकर तथा जगह-जगह पर शिफ्ट कर जच्चा बच्चा दोनो को अविलंब उचित उपचार हेतु लोहाघाट अस्पताल भिजवाया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ हैं।
जनपद चम्पावत पुलिस व 108 कर्मियों की तत्परता से सकुशल गर्भवती की जान बचाये जाने पर पीडिता के परिजनों व क्षेत्र के व्यक्तियों द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस का धन्यवाद अदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *