प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित खाद्य गोदाम का किया औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्था
हल्द्वानी। वहीं हल्द्वानी दौरे पर आई जिले की प्रभारी मंत्री ने हल्द्वानी स्थित खाद्य गोदाम केंद्र द्वितीय का भी औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से खरीफ फसल के क्रय के बारे में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर गेंहू क्रय करने की अंतिम तिथि है।

ऐसे में किसानों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाए।साथ ही कहा कि सभी किसान भाइयों की व्यक्तिगत डिटेल को वेरिफाई किया जाए और उनके भुगतान को 72 घंटो के अंदर किया जाना सुनिश्चित करे।इस दौरान विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
