उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

गंगोत्री नेशनल पार्क सहित कई राष्ट्रीय पार्कों, वन्य जीव विहार के प्रवेश शुल्क में 33.33 फीसदी कर दी गई है बढ़ोतरी

Spread the love

उत्तराखंड।विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने जोर का झटका दिया है

भारतीय पर्यटकों को प्रवेश शुल्क के लिए 200 रुपये

जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने होंगे

अभी तक पर्यटकों से 150 रुपये और 600 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता था

राज्य के कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी 150 फीसदी तक प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है

भारतीय सैलानियों से 200 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं बुधवार से उन्हें 500 रुपये चुकाने होंगे

विदेशियों को 900 रुपये की जगह 1500 रुपये देने होंगे

राजाजी टाइगर रिजर्व में भारतीय पर्यटकों को 150 की जगह 300 रुपये

विदेशियों को 600 की जगह 1000 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा

इससे पूर्व शासन ने वर्ष 2009 में शुल्क बढ़ाया था

यानी करीब 14 साल बाद प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है

प्रवेश शुल्क के अलावा वाहन शुल्क, वन विश्राम गृहों के किराया भी बढ़ाया गया है

विश्व धरोहर फूलों की घाटी जाने के लिए पहले भारतीय पर्यटकों को 150 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये देने पड़ते थे

नई दरों के मुताबिक अब भरतीय पर्यटकों को 200 रुपये जबकि विदेशी पर्यटकों को 800 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *