अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड मे निवेश रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप उत्तराखंड में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Spread the love

उत्तराखंड/लंदन।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में लंदन में पोमा ग्रुप ने यह करार किया है आपको बता दे की मुख्यमंत्री धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर लंदन दौरे पर हैं।

इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख उद्योग घरानों से मुलाकात कर उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। वही पोमा ग्रुप से राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। धामी ने निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली समिट के लिए आमंत्रित भी किया।

उन्होंने कहा कि पोमा ग्रुप को उत्तराखंड में काम करने का बहुत पुराना अनुभव है। पोमा ग्रुप औली रोपवे में तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर चुका है। साथ ही दून-मसूरी रोपवे और यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग कर रहा है। पोमा ग्रुप ने हरिद्वार समेत कई अन्य पर्यटन स्थलों में रोपवे को तकनीकी सहयोग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *