देहरादून

अवैध मादक पदार्थों के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

देहरादून दिनांक 01.03.2026

*अभियुक्त के कब्जे से 252 ग्राम अवैध चरस बरामद*

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी व आर्म्स एक्ट में कई बार जा चुका है जेल*

*अभियुक्त नशे का है आदी अपने नशे की पूर्ति के लिये डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत वाहन चालको को फुटकर में बेचकर कमाता था मुनाफा*

देहरादून  । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में डोईवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.02.2026 को जाखन बस्ती के पास, लालतप्पड पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 252 ग्राम अवैध चरस बरामद होने नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है तथा डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों/मजदूरों आदि को फुटकर मे चरस बेचता है, जिससे अभियुक्त को खुद भी चरस पीने को मिल जाती है और चरस ऊंचे दामो मे बेचकर अभियुक्त को मुनाफा भी हो जाता है। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त को पूर्व मे भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी व आम्स एक्ट में जेल भेजा जा चुका है,

*अभियुक्त का नाम पताः-*

राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह, निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र-21 वर्ष

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

01-मु0अ0सं0-219/2023 धारा-380/457 भादवि
02- मु0अ0सं0-178/22 धारा-380/411 भादवि
03-मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 379/411 भादवि
04- मु0अ0स0-242/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
05- मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 NDPS ACT

*बरामदगीः-*

अवैध चरस 252 ग्राम

*पुलिस टीम*
01-उ0नि0 विनय मित्तल (चौकी प्रभारी लालतप्पड)
02- हे0का0 विनोद कुमार
03- कानि0 सलेकचन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *