उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद देहरादून- डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति नहर में डूबा युवक एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Spread the love

देहरादून। आज दिनाँक 26 अगस्त 2023 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति नहर में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है

उक्त मुख्य सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम Add. Si सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त डूबे हुए व्यक्ति की सर्चिंग हेतु ऑपरेशन चलाया गया। SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के शव को शक्ति नहर से ढूंढ निकाला जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम-

आमिर खान पुत्र आयूब उम्र 30 वर्ष निवासी:- सिंघनीवाला सेलाकुई देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *