उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयहेल्थ

धाद संस्था के द्वारा किया गया वृक्ष रोपण कार्यक्रम

Spread the love

देहरादून। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम में जनपद को हरा भरा एवं ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से जनपद में जगह-जगह धाद संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है।

उसी कड़ी में देहरादून वार्ड 99 के देवीपुरा नकरौंदा बलावाला में भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून डिवीजन कर्मियों द्वारा फलदार व नीम, बहेड़ा, जामुन, आंवला, बरगद, पीपल, बेलपत्र आदि के पौधे लगाए गए ।

धाद द्वारा एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम को आगे बढ़ाया गया

डी डी आई ई यू के महासचिव नंदलाल शर्मा, संजय उनियाल, योगेश्वर पुरोहित,सतीश शाह, आमिर चंद,
भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रबंधक सेवा ईश्वर दुग्ताल, और मदन सिंह रावत, पूरण सिंह मौजूद रहे।


तन्मय ममगाईं, मित्रवन के संयोजक मनोहर लाल, दयानंद डोभाल, आशा डोभाल, साकेत रावत, सुशील पुरोहित, अर्चना ग्वाड़ी, इंदूभूषण सकलानी, गणेश उनियाल, नीना रावत, बिजेंद्र सिंह रावत, अवधेश तिवारी, शुभम, वन विभाग के एस पी भट्ट, राजेंद्र सिंह, महावीर रावत आदि उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली. धाद संयोजकों ने  उपस्थित सभी पर्यावरण मित्रों का धन्यवाद किया और आने वाले समय में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी रखने एवं वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *