उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद देहरादून- प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत झाझरा में नदी पर बने टापू पर फंसे 02 व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Spread the love

देहरादून। दिनाँक 07 अगस्त 2023 को आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि सेलाकुई फार्मासिटी के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग फंसे हुए है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त फंसे हुए लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया है। परन्तु तभी कुछ लोगों के झाझरा नदी में फंसे होने की सूचना भी SDRF को मिली।

SDRF टीम सेलाकुई फार्मासिटी से तत्काल झाझरा के लिए रवाना हुई। उक्त स्थान पर नदी के जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर 02 लोग फंसे हुए थे जो वहाँ से निकल नही पा रहे थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए उफनाई नदी के बीच में से राफ्ट को सहायता से दोनों व्यक्तियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

रेस्क्यू किये गए युवकों का विवरण
1. इलियास खान पुत्र शहजाद, उम्र- 45 वर्ष, निवासी- संभल, उत्तरप्रदेश
2. पप्पू पुत्र अब्दुल अजीज, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- बदायूं, उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *