उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने CM धामी का आभार जताया

Spread the love

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल के बलियानाला डाउनस्ट्रीम के ट्रीटमेंट के लिए 177.91 करोड़ रुपये देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। रविवार को प्रेस को जारी एक बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नैनीताल के तल्लीताल में बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन और भू- धंसाव को रोकने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्य एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्यों के लिए 177. 91 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त के रूप में 20 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *