उत्तराखंडराजनीति

भाजपा के लिए सिरदर्द बना महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटना

Spread the love

देहरादून। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटना भाजपा के लिए सिरदर्द बन गया है। इसको लेकर उठ रहे तमाम सवाल एक के बाद एक नेताओं के गले पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने यमकेश्वर से सिटिंग विधायक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का टिकट काट दिया। पार्टी के रणनीतिकारों ने जितनी आसानी से ये टिकट काटा अब उतना ही मुश्किल इसे जस्टिफाई करना हो रहा है।

पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज इस पर भरोसा के साथ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। ये बात सामने आ रही है कि जिस सर्वे के आधार पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटा गया उस सर्वे में तो कई दिग्गज विधायक/मंत्रियों की रिपोर्ट भी ठीक नहीं थी। मगर, उनका टिकट नहीं कटा।

अब ये बात कई माध्यमों से पार्टी हाईकमान तक पहुंच गई है। कई प्रकार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। पब्लिक तक कई बातें कई तरीकों से पहुंच रही हैं या पहुंचाई जा रही हैं। इसका खामियाजा भाजपा को कई तरह से भुगतना पड़ेगा।
इस नुकसान से बचने के लिए चर्चा है कि भाजपा ऋतु खंडूड़ी को कोटद्वार या डोईवाला से चुनाव मैदान में उतार सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *