उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

DM देहरादून ने 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक ग्राफिकएरा यूनिवसिटी/कालेज में छठवीं विश्व सम्मेलन के संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Spread the love

देहरादून। दिनांक 25 नवंबर 2023 को 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक ग्राफिकएरा यूनिवसिटी/कालेज में प्रस्तावित आपदा प्रबंधन पर छठवीं विश्व सम्मेलन का आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर समस्त व्यवस्थाओं को चाक चौबन्ध बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम देहरादून , नगर निकाय डोईवाला को आवागमन रूट पर अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सफाई व्यवस्था बनाये रखने, एनएच, एनएचआई, लोनिवि के अधिकारियों को सड़क को सुगम बनाने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था, जलसंस्थान को पेयजल व्यवस्था के साथ ही पुलिस को आवागमन रूट, कार्यक्रम स्थल एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने के स्थलों पर सुरक्षा सहित समुचित व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
जनपद अवस्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड में होने वाली इस आपदा प्रबंधन सम्मेलन का विषय श्ैज्त्म्छळज्भ्म्छप्छळ ब्स्प्ड।ज्म् ।ब्ज्प्व्छ – क्प्ै।ैज्म्त् त्म्ैप्स्प्म्छब्म्श् है। आपदा प्रबंधन के लिए नवाचार, सहयोग एवं संचार पर इस विश्व कांग्रेस में प्रमुखता से चिंतन एवं मंथन होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुंड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *