उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

CM योगी आदित्यनाथ ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम से की मुलाकात

Spread the love

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म द केरल स्टोरी की टीम से मुलाकात की है। आपको बता दे की द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी यह टैक्स फ्री की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि द केरला स्टोरी फिल्म यूपी में टैक्स फ्री की जाएगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इसे बैन कर दिया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी खुद भी अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे।

ज्ञात हो द केरला स्टोरी फिल्म हिंदू, ईसाई या किसी दूसरे धर्म की लड़कियों का धर्मांतरण कर मुस्लिम बनाने और फिर आईएस जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम करने को मजबूर करने के विषय पर बनाई गई है। एक तरफ फिल्म की कहानी को लेकर एक धड़ा आलोचना कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस में द केरला स्टोरी का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *