उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

उत्तराखंड अपडेट

Spread the love

देहरादून उत्तराखंड ।
7.62 लाख लाभार्थियों को माह की 1 तारीख को पेंशन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में शासन ने उठाया कदम।
डीबीटी के माध्यम से एक साथ भेजी जाएगी पेंशन राशि।
अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान 15 मई तक करने के दिए गए हैं निर्देश।

देहरादून
नहीं रही राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, लंबी बीमारी के बाद दून के मैक्स अस्पताल में हुआ निधन।

नैनीताल।
हल्द्वानी के गौलापार में ही शिफ्ट होगा हाईकोर्ट ।
शिफ्टिंग को लेकर हाईकोर्ट में उच्च स्तरीय बैठक में हुआ निर्णय। 26 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव।

देहरादून।
फ्यूल चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, होगा संशोधन।
ऊर्जा निगम की ओर से आयोग को दिया गया था फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव।

 

देहरादून।
कालिंदी अस्पताल के तर्क खारिज ,देने होंगे 1.19 करोड़ रुपए।
आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने पर सूचीबद्धता समाप्त कर ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है अस्पताल। अस्पताल को पक्ष रखने का एक मौका दिया गया था, लेकिन अस्पताल के उत्तर को प्राधिकरण ने असंतोषजनक पाया।

देहरादून।
सावधान! युवतियों को वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल कर रहे साइबर ठग। वीडियो कॉल के दौरान अश्लील फिल्म चलाने के बाद उसका वीडियो बनाकर किया जा रहा परेशान। देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज हुए हैं ऐसे मामले, पुलिस महानिदेशक ने की सतर्क रहने की अपील।

देहरादून।
प्रतिबंधित दवाओं की खेप देने वाला सप्लायर गिरफ्तार। हिमाचल प्रदेश की एन फार्मा मेडिकल कंपनी से मंगाई थी खेप। नशे के लिए दवाओं के इस्तेमाल पर औषधि विभाग सख्त।

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ देखी ‘द केरल स्टोरी’ फ़िल्म। उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विचार कर रही सरकार।

 

देहरादून ।
स्टंट और रैश ड्राइविंग में 5 बाइक सीज, रायपुर पुलिस ने चलाया अभियान।

देहरादून ।
नियम तोड़ने पर 21 विक्रम और 11 सिटी बसों का चालान। परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीमों ने चेकिंग अभियान चलाकर की कार्रवाई।

देहरादून।
एक क्लिक पर मिलेगी स्कूल ड्रेस -बैग की राशि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक साथ सभी छात्रों के खाते में भेजी जाएगी राशि।

देहरादून।
वनभूमि से हटाई गई 29 मंदिर एवं 256 अवैध मजार। वनभूमि से अतिक्रमण हटाकर 68 हेक्टेयर भूमि का किया कब्जामुक्त, वन विभाग ने करीब 500 अवैध धर्मस्थल किए हैं चिन्हित।

देहरादून।
मौसम का इशारा, आज से गर्मी दिखाएगा पारा। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम हो गया है शुष्क । मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्म हवाएं चलने की आशंका।

देहरादून ।
हेमकुंड साहिब के लिए 17 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा यात्रियों का पहला जत्था ।
20 मई को खुलेगा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट।

गोपेश्वर।
बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर हल्की बर्फबारी एवं निचले स्थानों पर बारिश से बड़ी ठंड।

रुद्रप्रयाग।
शटल सेवा को चल रहे 3 किलोमीटर पैदल। सोनप्रयाग एवं सीतापुर में सभी पार्किंग फूल, वाहन पार्क कर पैदल चल रहे हैं तीर्थयात्री।

देहरादून।
सीएम हेल्पलाइन पर 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन के नए प्रारूप का किया शुभारंभ, कहा हर माह 2 बार करेंगे समीक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *