उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

देहरादून रायपुर में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति ने महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Spread the love

क्षत्रिय शिरोमणि, हिंदुओं के हृदय के सम्राट ,महाराणा प्रताप की 484 वें जन्मदिन उत्सव के उपलक्ष में “अपना घर” में अनाथ बच्चों को समिति के पदाधिकारियों द्वारा फल वितरण।

देहरादून। गत वर्ष की भांति, उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति (पंजीकृत) देहरादून एवं उत्तराखंड क्षत्रिय चेतना मंच संस्था, (पंजीकृत) देहरादून के द्वारा संयुक्त आयोजन कर, सिसोदिया कुलभूषण क्षत्रिय शिरोमणि, राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा स्रोत ,अद्भुत साहस व धैर्य के प्रतीक , व स्वाभिमानी, महाराणा प्रताप के 484 वे जन्म दिवस पर ,राणा प्रताप चौक, (रायपुर चौक) निकट महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम रायपुर देहरादून में क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए ।फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया ।

इस मौके पर दोनों समितियों के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य एवं जन समुदाय उपस्थित था कुछ वक्ताओं ने जीवन में महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की सलाह दी तथा उनके जय कारे के नारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से श्री धीरज सिंह नेगी अध्यक्ष उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति एव श्री मोहन सिंह चौहान अध्यक्ष उत्तराखंड क्षत्रिय चेतना मंच कल्याण संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री रवि नेगी महासचिव उत्तराखंड छात्र चेतना मंच संस्था, तथा संरक्षक डॉ भरत सिंह बिष्ट श्री किशन सिंह भंडारी महासचिव, श्री दिगंबर सिंह नेगी सचिव, मेजर महावीर सिंह रावत शहर अध्यक्ष, श्रीजय विक्रम सिंह कुंवर, श्री विशाल बिष्ट श्री कैलाश सिंह बिष्ट आदि अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *