उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

सराहनीय कार्यों व स्वदेश दर्शन योजना के लिए उत्तराखंड सम्मानित

Spread the love

नई दिल्ली / देहरादून।  नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित चिंतन शिविर में उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत निर्मित लॉग हट्स को बेस्ट लॉग हट्स की श्रेणी में रनर अप के तौर पर सम्मानित किया गया । राज्य को यह सम्मान पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन योजना के तहत अपनाए गये बेस्ट प्रेक्टिसेज़ एवं अच्छे कार्यों के एवज में प्रदान किया गया। इस दो दिवसीय चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड से राज्य के पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने चिंतन शिविर में सम्मिलित हुए । इस दौरान उन्हें पर्यटन राज्य मंत्री, भारत सरकार  जी किशन रेड्डी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा , ” उत्तराखंड राज्य को मिला सम्मान हमारे द्वारा किए गये अच्छे कार्यों का द्योतक है। हाल ही में राज्य को साहसिक, जिम्मेदार व सतत पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया । इसके अलावा आज का यह सम्मान हमें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, ओम पर्वत, मुनस्यारी , चंपावत जिले के चूका, में पर्यटन अवस्थापनाओं के लिए विकासाधीन हैं। वहीं हेरिटेज सर्किट के लिए कटारमल , जागेश्वर , बैजनाथ देवीधुरा आदि स्थलों को विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *