जोशी निवास बालावाला में हुआ भव्य गौ कथा का आयोजन
देहरादून। बालावाला में गौ माता को राष्ट्रमाता के पद पर प्रतिष्ठा दिलवाने हेतु मिशन 2023 के अंतर्गत जोशी निवास पर भव्य गौ कथा का आयोजन 23 मार्च से 27 मार्च तक किया गया जिसमे परम पूज्य श्री गोपाल मणि महाराज के पावन सानिध्य में धेनु मानस गौ कथा का आयोजन किया गया।

प्रथम दिवस – पूज्य गोपाल मणि महाराज ने कहा कि जिस घर में गौ माता और कन्या नहीं हो वहाँ दया और धर्म का भी स्थान नहीं रहता। शास्त्रों.वेदों मे कहा गया है कि दो ही प्राणी है जिन्हे कोई रोक टोक नहीं थी. वें है, गौ माता और ब्राह्मण।

द्वितीय दिवस- की कथा में गुरु गोपालमणि के मुखारविंद से गौ माता की महिमा तथा हमारी संस्कृति में गौ माता को सर्वोच्च स्थान एवं हमारी परंपरा के महत्व के विषय में निरंतर ज्ञान बरसता रहा।गोपाल मणि जी महाराज ने बताया की हमारी संस्कृति ओर हमारी परंपरा इतनी महान है कि हम प्रतिष्ठा दे देकर एक पत्थर को भी एवं एक प्रतिमा को भी भगवान बना देते हैं। तब गौमाता तो चलता फिरता देवालय है, विश्व की मां है।हमारे वेद, पुराणों एवं ग्रंथों ने हमारे पूर्वजों ने हमारे बड़ों ने गाय को माता के रूप में स्वीकार किया है।

तृतीय दिवस – गुरु गोपाल मणि ने कहा कि पुराने जमाने में हमारी दादी, नानी, घर की माताएं सबसे पहले सुबह उठकर गाय की पीठ पर हाथ फेरा करती थी।इस हाथ फेरने का मतलब हमने सुबह.सुबह सूर्यनारायण प्रभु से हाथ मिला लिया। गाय के शरीर में 33 करोड़ रोम होते हैं। गाय के शरीर के 33 करोड़ रोम वह 33 करोड़ देवी.देवता हैं। हमें गौ माता को सम्मान देना चाहिए। यदि हम गौ माता को सम्मान देते हैं तो हमारा जीवन सुधर जाएगा।

चतुर्थ दिवस – आज रिश्तों में अनेकों विकृतियां आ गई हैं। बच्चे मां.बाप की बात नहीं मानते। वह सब इसी कारण हो रहा है क्योंकि हम अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा, अपने पूर्वजों की बातें, अपने वेदों और ग्रंथों में कहीं बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। हमें उन सब मूल्यों को जीवन में वापस उतारना होगा।

पंचम दिवस- गौमाता को सम्मान देकर हम अपना जीवन सुधार सकते हैं। हमारे हाथ जगन्नाथ प्रभु के हाथ हैं। इन्हें हम रोज गौ माता की सेवा में जीवन के सारे कष्टों को दूर करें ।

गौ रक्षा कथा के आयोजक ललित जोशी जी ने कहा कि मनुष्य जीवन मिला है, इसका सही व सत्य के लिए स्तेमाल करना ही जीवन की शांति है, यहाँ गौ माता की सेवा से ही पुण्य प्राप्त होगा। गौ रक्षा कथा प्रवचन सुनने के लिए भी संख्या मे भक्त युक्ति एनक्लेव पीपल चोक, मोनल फार्म के सामने शमसेरगढ़ रोड बाला वाला लोग पहुँचे ।

मुख्य अतिथि के रूप में – डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा ह्रदय सम्राट सौरभ थपलियाल, अजयपाल सिंह रावत जी, भाजपा नेता मोहित चौहान, कमलेश्वरी देवी जोशी प्रवेश जोशी रजनी जोशी राकेश जोशी जीवन जोशी मेघा बदानी सौरभ बदानी, गौ भक्त निर्मल सिंह कैंतूरा जी, बुद्धदेव सेमवाल जी, खेमराज उनियाल जी, अनुज गुप्ता जी, आशीष खत्री जी, प्रशांत खरोला जी, पूर्व प्रधान राहुल पवार जी, पार्षद नरेंद्र सिंह बिष्ट जब्बू भाई, पूजा नेगी जी, रामकिशन चमोली आदि गौ सेवक, भक्त जन स्थानीय लोग सेकडो की संख्या में मौजूद रहे एवम गौ कथा समापन दिवस पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सभी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
