उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 255 व्यक्तियों को दून पुलिस लाई थाने

Spread the love

शराबियों की बारात लेकर लगातार थाने पहुँच रही दून पुलिस की बस सेवा

सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 80,250/- रुपये का जुर्माना, दी सख्त हिदायत

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 शराबियों को कराई हवालात की सैर

दून पुलिस का अभियान लगातार जारी

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान आज दिनांक 10-04-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 255 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 255 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 80,250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा सभी 12 वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *