उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

मंत्री सतपाल महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण

Spread the love

वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश जाहिर

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में पहुंचकर उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित हेमवंती नंदन बहुगुणा कॉम्पलेक्स में उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण कर वहां पर्याप्त स्टाफ न होने साथ-साथ वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की सफाई ना होने पर आक्रोश जाहिर किया।

संस्कृति मंत्री महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान महानिदेशक संस्कृति रणवीर सिंह चौहान को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कलाकार और समकालीन चित्रकला को विशेष पहचान दिलाने के लिए इस आर्ट गैलरी का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *