उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

उत्तराखंड में शराब की कीमतें अब उत्तर प्रदेश के समतुल्य ही रहेंगी, प्रति बोतल 100 रुपये से 300 रुपये तक होगी सस्ती

Spread the love

देहरादून। प्रदेश में शराब की तस्करी रोकने के लिए सरकार ने शराब की कीमतें घटाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में शराब प्रति बोतल 100 रुपये से 300 रुपये तक सस्ती होगी। सरकार ने शराब पर गोवंश संरक्षण, महिला कल्याण और खेलकूद के प्रोत्साहन को प्रत्येक विषय के लिए एक रुपये के हिसाब से प्रति बोतल तीन रुपये सेस लगाने का भी निर्णय लिया है। वहीं, देशी शराब में मिलावट रोकने के लिए इसे कांच की बोतल के स्थान पर ट्रेटा पैक में बेचने का निर्णय लिया गया है। राज्य में शराब से मिलने वाले राजस्व को इस वर्ष बढ़ाकर 4000 करोड़ रुपये रखा गया है। गत वर्ष यह लक्ष्य 3600 करोड़ रुपये था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव डाॅ. एसएस संधू ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 की नई आबकारी नीति, एकल आवासीय भवन योजना में संशोधन और गौला व नंधौर समेत अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस फीस पुरानी दरों पर ही रखने के शासनादेश को कैबिनेट के समक्ष रखा गया। तीनों विषयों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी।प्रदेश की नई आबकारी नीति में कई नए प्रविधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत उत्तराखंड में शराब की कीमतें अब उत्तर प्रदेश के समतुल्य ही रहेंगी। शराब के ब्रांड की कीमतों पर उत्तर प्रदेश के मुकाबले 20 रुपये से अधिक का अंतर नहीं रहेगा। इससे शराब की तस्करी पर अंकुश लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *