उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमराष्ट्रीयशिक्षा

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का बड़ा कांड, किया ऐसा कारनामा पुलिस भी रह गई हैरान

Spread the love

लुधियाना।  2 दिन पहले डॉक्टर से तेजधार हथियारों की नोक पर अर्टिगा कार लूटने के मामले को पुलिस ने 48 घंटों में सुलझा लिया है। वारदात करने वाले 12वीं कर रहे युवक हैं जिन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को काबू किया है। उनसे लूट की कार सहित एक्टिवा, बाइक और तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी जालंधर बाईपास का रहने वाला कुलदीप सिंह उर्फ दीपा, किचलू नगर का करणवीर सिंह उर्फ कन्नू, हैबोवाल कलां के तुषार भाटिया उर्फ नन्नी, शुभम ढंड उर्फ जानू और सुखप्रीत सिंह उर्फ हीरा हैं। आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि डॉ. नवीन अग्रवाल पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिंटी में प्रोफैसर हैं। वह 2 दिन पहले किसी पार्टी में गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव झम्मट के पास बाइक सवार आरोपियों ने डॉक्टर से उसकी कार लूट ली थी। शिकायत मिलने के बाद थाना सराभा नगर में एफ.आई.आर. दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों को पकड़ने में ए.डी.सी.पी. शुभम अग्रवाल की अगुवाई में ए.सी.पी. मनदीप सिंह, एस.एच.ओ. अमरिंदर सिंह और चाकी इंचार्ज रविंदरपाल सिंह ने आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

20-22 साल के हैं सारे आरोपी

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए पांचों आरोपी 20 से 22 साल के हैं जिनमें से कुलदीप सिंह और करणवीर सिंह दोनों 12वीं की प्राइवेट तौर पर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि तुषार अपने पिता के साथ किसी कंपनी में काम करता है। शुभम पिता के साथ प्रापर्टी की दुकान पर बैठता है और सुखप्रीत सिंह एक दुकान पर नौकरी करता है।
शार्टकर्ट ढंग से पैसा कमाने के लिए शुरू की वारदातें।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी मध्यम वर्ग के परिवारों से संबंध रखते हैं जोकि जैसे-तैसे अपना खर्च पूरा करते हैं। आरोपियों ने जल्द पैसे कमाने के चक्कर में लूट की वारदातें करनी शुरू कर दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *