उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

अल्मोड़ा – थानाध्यक्ष लमगड़ा, सल्ट,धौलछीना व दन्या ने होली पर्व के दृष्टिगत सीएलजी सदस्यों,जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी

Spread the love

उत्तराखंड अल्मोड़ा

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के सीओ/थाना प्रभारियों द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों,गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 04.03.2023 थानाध्यक्ष लमगडा दिनेश नाथ मंहत ने लमगड़ा बाजार, थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद ने सल्ट, थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने धौलछीना बाजार/बाडेछीना बाजार, थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह* ने दन्या बाजार तथा चलनी छीना में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत सीएलजी सदस्यों,ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गई।

जिसमें सभी को अवगत कराया गया कि होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा होली के त्यौहार का माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मीटिंग में उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस को होली के त्यौहार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *