सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का निरीक्षण किया गया
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के जीर्णाेद्वार कार्यों का निरीक्षण किया। यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत होकर रुपये 99 लाख की लागत से किया जा रहा है, जिसमें गोर्खाली सुधार सभा के कार्यालयों, भवन, पुस्तकालय, पार्किंग और एक बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसे तय समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा इस भवन का लोकार्पण किया जाएगा।
