उत्तराखंडहेल्थ

देहरादून-राज्य में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार,फिर बढ़े नये मामले,4 की मौत,

Spread the love

देहरादून-राज्य मे बढ़ रहा कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है,आज फिर नये मामलों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े। एक्टिव केसों की संख्या भी बड़ी है। खबर यह है की राज्य में आज 4 संक्रमित की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।

देहरादून- गुरुवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के बुलेटिन के अनुसार आज राज्य मे 4818 नये मामले सामने आये हैं,और राज्य में आज किसी 4 संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7460 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में गुरुवार को कोरोना के कुल 4818 मामले सामने आए हैं।

राज्य में आज 3422 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,जिसके साथ राज्य मे कुल 347175 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 24255 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 24255 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1601 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 692, बागेश्वर जिले में 106, चंपावत जिले में 62, उत्तरकाशी जिले में 63, हरिद्वार जिले में 706, अल्मोड़ा जिले में 291, रुद्रप्रयाग जिले में 101, पिथौरागढ़ जिले में 106, टिहरी जिले में 161, चमोली जिले में 158, पौड़ी जिले में 181 और उधमसिंह नगर जिले में 590 केस आये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *