उत्तराखंड

फर्जी चिकित्सक प्रकरण के सम्बन्ध में गठित टीम ने की 12वीं गिरफ्तारी, टिहरी से फर्जी BAMS चिकित्सक को किया गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून :- BAMS फर्जी चिकित्सक प्रकरण के सम्बन्ध में थाना नेहरू कालोनी में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0: 19/23 धारा: 420, 467, 468

, 471, 120(बी) भादवि व 13 (डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विवेचना के सफल अनावरण हेतु  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा  पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सर्वेश पंवार के नेतृत्व में विवेचना टीम गठित की गयी है। श्रीमती सरिता डोबाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर  के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी श्री अनिल कुमार जोशी द्वारा सम्पादित की जा रही है, विवेचना के क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक: 06-02-2023 को उक्त प्रकरण में 12 वीं गिरफ्तारी करते हुए प्रकाश में आये फर्जी बीएएमएस चिकित्सक राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 श्री रामदत्त उनियाल निवासी ग्राम मजगांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल को ग्रा0 सत्यों, जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। जो टिहरी में फर्जी डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस कर रहा था। पूछताछ में राजेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा वर्ष 1991 में BAMS की डिग्री ली गयी थी। उसके पश्चात उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में इमलाख से अनुराग नौटियाल के माध्यम से हुई थी। जिसने उसे बीएएमएस BAMS की फर्जी डिग्री देते हुए भारतीय चिकित्सा परिषद में उसका पंजीकरण भी करवाया। इस डिग्री के बदले इमलाख द्वारा उनसे 600000 (06 लाख) रू0 नगद लिए गए। इससे पूर्व उक्त प्रकरण में मुख्य अभियुक्त इमलाख को पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा रिमांड में लिया गया था, जिसको पूछताछ के आधार पर मुजफ्फर नगर बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज ले जाकर उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में फर्जी डिग्रियां, लेटर पैड, मोहरें इत्यादि बरामद की गई है। दस्तावेजों का अवलोकन करने पर उक्त दस्तावेजों में यूक्रेन से जारी एमबीबीएस MBBS की डिग्रियां भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*:- राजेंद्र प्रसाद उनियाल पुत्र स्वर्गीय रामदत्त उनियाल निवासी ग्राम मजगांव थाना चंबा टिहरी गढ़वाल जनपद टिहरी गढ़वाल
*पुलिस अभिरक्षा रिमांड में अभियुक्त इमलाख खान से बरामद दस्तावेज*

(7) श्री सीबी गुट्टल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एन्ड हास्पिटल के प्रिन्टेड खाली लिफाफे – 01 बंडल
(8) एक बंडल विभिन्न कर्नाटका के चिकित्सा बोर्डों के खाली लिफाफे – 01 बंडल
06- यूक्रेन
(1) सर्टिफिकेट मिनिस्ट्री आॅफ पब्लिक हेल्थ आॅफ यूक्रेन, ओडिसा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी व डिप्लोमा व अन्य – 08 वर्क
07- अन्य
(1) एक बंडल विभिन्न चिकित्सीय प्रमाण पत्र – 01 बंडल
(2) चरित्र प्रमाण पत्र खाली, मुहर लगे, व भरे हुये – 08 वर्क
(3) विभिन्न राज्यों बोर्डों, विश्वविद्यालयों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तवेज मूल – 20
(4) विभिन्न राज्यों बोर्डों, विश्वविद्यालयों के अंकपत्र, प्रमाण पत्र व अन्य दस्तवेज – 05 बंडल
08- 51 विभिन्न मोहरें
*पुलिस टीम*:-
01- श्री सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध
02- श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी (विवेचक)
03- श्री उ0नि0 श्री लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
04- उ0नि0 अमित ममगाईं
05- उ0नि0 बलवीर डोभाल, चौकी प्रभारी नेहरू कालोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *