उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षास्वास्थ्य

नगर निगम देहरादून में दाखिल खारिज के शुल्क में होगी भारी बढ़ोतरी…

Spread the love

देहरादून उत्तराखंड नगर निगम।

दूनवासियों के लिए दाखिल खारिज को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि देहरादून नगर निगम में दाखिल खारिज के शुल्क में भारी बढ़ोतरी करने जा रहा है। अब दाखिल खारिज के लिए दो से 50 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ सकते है इसके लिए निगम की ओर से कवायद शुरू हो गई है। निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में वर्ष 1999 से नगर निगम की सीमा में संपत्तियों के दाखिल खारिज के लिए तय शुल्क लिया जा रहा था। लेकिन अब 24 साल बाद देहरादून नगर निगम दाखिल खारिज के शुल्क में भारी बढ़ोतरी करने जा रहा है। अभी तक दाखिल खारिज का शुल्क मात्र 150 रुपये है। लेकिन निगम के ने प्रस्ताव के पास होने के बाद अब ये शुल्क दो से 50 हजार तक पहुंच जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *