देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता हत्या व गैंगरेप में वाँछित व 06 वर्षों से फरार 50 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार
कोतवाली मसूरी दिनांक 30मार्च2023
देहरादून। दिनांक 13-07-2017 को मसूरी से करीब 02 किमी नीचे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था, जिसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 15-07-2017 को कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0 25/2017 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी तथा उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था। जिसके आधार पर विवेचना में धारा 302/201 भादवि के अतिरिक्त 376 घ/326 क/34 भादवि व 2/3 एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए घटना के बाद प्रकाश में आये फरार कुल 09 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र मान0 न्यायालय प्रेषित किया गया था । जिनमें अब तक 08 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार कर मान0 न्यायालय पेश किया जा चुका है ।

शेष एक अभियुक्त जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत बहुत प्रयासों के बाद भी आज तक अपनी गिरफ्तारी से बचे हुए थे तथा उपस्थित नही हो रहा था । जिनके विरुद्ध मान0 न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट व धारा 82/83 द0प्र0सं0 के नोटिस जारी थे अभियुक्त जयकरण लगातार फरार चल रहा था । जिनके विरुद्ध श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 50 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था। वर्तमान में श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा गम्भीर अपराधों में पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है। जिसके अनुपालन में *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय* द्वारा *ईनामी/वांछित* अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु *आदेश/निर्देश* प्रदत्त किये गये थे। जिसके अनुपालन में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय,श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी मसूरी महोदय* के निकट पर्यवेक्षण/ मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा टीम गठित की गयी। उक्त गठित टीम द्वारा अभियुक्त जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के मस्कन/सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी । मुखबिर मामूर किये गये । इसी क्रम में दिनांक 30.03.2023 को वांछित/ईनामी अभियुक्त जयकरण भगत उपरोक्त को उक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून की सीमा से सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*– जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार
*आपराधिक इतिहास* – मु0अ0सं0 25/2017 धारा 302/201/376 डी/326ए/34 भादवि व 2/3 एससी /एसटी एक्ट
*अभियुक्त पर घोषित पुरुस्कार राशि*- 50000 रु0
*पुलिस टीम* –
1-प्रभारी निरीक्षक श्री दिगपाल सिंह कोहली कोतवाली मसूरी देहरादून ।
2-व0उ0नि0 श्री गुमान सिंह नेगी कोतवाली मसूरी देहरादून ।
3-उ0नि0 शोएब अली कोतवाली मसूरी देहरादून ।
4-का0 1263 धर्मेन्द्र सिंह कोतवाली मसूरी देहरादून ।
5-का0 1388 जन्मेजय राणा कोतवाली मसूरी देहरादून।
