उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीय

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर लगेंगे 34 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन,दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Spread the love

उत्तरकाशी।आगामी चारधाम यात्रा तक राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत प्रति 30 किमी की दूरी पर एक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर लगभग 100 से अधिक स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए सभी चारधाम वाले जनपदों में यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।

सरकार की योजना रंग लाई तो आगामी चारधाम यात्रा में गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए यात्रा मार्ग पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। योजना के तहत जनपद में करीब 34 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

चारधाम में से दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री वाले उत्तरकाशी जनपद में योजना के तहत करीब 34 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें चिन्यालीसौड़, धरासू, ब्रह्मखाल, बड़कोट, यमुनोत्री, स्यानाचट्टी, जानकीचट्टी, धौंतरी व उत्तरकाशी शहर आदि में जगहें चिन्हित कर ली गई हैं। परियोजना से जुड़ी प्रोजेक्ट मैनेजर मून बनर्जी ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर करीब 62 जगहें चिन्हित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *