उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग करने वाले 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

*थाना क्लेमेंटाउन*

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून। निर्गत निर्देशों के क्रम मे दिनांक 20/08/24 को थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र देसी डेरा कैफे के पास कुछ लोगों द्वारा शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा एवं गाली गलौज कर हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई , प्राप्त सूचना पर थाना क्लेमेंटाउन से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर पुलिस द्वारा लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह सभी व्यक्ति और अधिक उग्र होकर हंगामा करने लगे, जिस पर शांति भंग की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से 05 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार व्यक्ति*

(1)- हर्षित शर्मा पुत्र विपुल शर्मा निवासी आदर्श मंडी, शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र- 21 वर्ष
(2)- हंसराज पुत्र संतोष कुमार निवासी गोकुलधाम सोसायटी एरिया थाना क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
(3)- पंकज सिंह पुत्र चंद्र किशोर बोहर निवासी किमटोली, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत, उम्र- 23 वर्ष
(4)- हर्ष कुमार पुत्र रंजन सिंह निवासी गुरुद्वारा पटना सिटी, थाना बेगमपुर, बिहार, उम्र- 23 वर्ष
(5)- विनीत पुत्र प्रकाश निवासी झूला घाट, जनपद पिथौरागढ़, उम्र 24 वर्ष

*पुलिस टीम*

(1)-अ0उ0नि0 बृजमोहन महिपाल
(2)-का0 सुरेंद्र सिंह
(3)-का0 पवन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *