उत्तराखंडपर्यटनराजनीतिस्वास्थ्य

जोशीमठ CM धामी बोले- ‘एक-एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूं’

Spread the love

चमोली।

जोशीमठ में भूंधसांव होने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों के अन्य सुरक्षित स्थानों पर रूकने की उचित व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं अब जोशीमठ में पीड़ित लोगों से मिलने सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हैं।

सीएम ने जोशीमठ पहुंचकर कहा कि एक एक पल की रिपोर्ट लेने आया हूँ। मेरी पहली चिंता आज सिर्फ जोशीमठ है। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित को अंतरिम राहत देना सरकार का पहला लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी भवनों को तोड़ना लक्ष्य नहीं है। सीएम धामी ने बताया कि पुनर्वास और मुआवजे के लिए कमेटी बना दी गई है। इसके बाद ही पारिस्थिकी और अर्थव्यवस्था के हिसाब से संतुलन बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *