उत्तराखंडधार्मिकपर्यटनराजनीतिस्वास्थ्य

CM धामी ने जोशीमठ की सलामती के लिए नरसिंह मंदिर में की पूजा

Spread the love

चमोली जोशीमठ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की।सीएम ने कहा कि- मैंने भगवान से राज्य की रक्षा करने और इस संकट को हल करने की प्रार्थना की. जैसा कि हमने पहले ही कहा कि सरकार संकटग्रस्त लोगों के लिए सर्वोत्तम संभव राहत पैकेज तैयार करेगी क्योंकि यह एक प्राकृतिक आपदा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ के नरसिंह मंदिर पहुंचे। जोशीमठ बदरीनाथ धाम का प्रवेश द्वार है। वहां जाने से पहले जोशीमठ में नरसिंह मंदिर के दर्शन करने की रीत है। सीएम धामी पूजा करने के लिए नरसिंह मंदिर पहुंचे।मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के साथ ही आपदाग्रस्त जोशीमठ और यहां के लोगों की कुशलता की कामना की। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह पीड़ित और प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक जोशीमठ को इस आपदा से बाहर निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *