उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनवरी में आ सकते है उत्तराखंड

Spread the love

देहरादून।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देहरादून दौरा तय हो गया है।रक्षा मंत्री 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और साथ ही चीड़ बाग में शौर्य स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट से तैयार रेसिंग ट्रैक का भी उद्घाटन करेंगे।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित देहरादून दौरे की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आगामी 14 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून आएंगे और इस दौरान वे पूर्व सैनिक दिवस यानी वेटरन्स डे के मौके पर पूर्व सैनिकों के एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।जहां वे सैनिकों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान चीड़ बाग में नवनिर्मित शौर्य स्मारक का भी लोकार्पण करेंगे।

हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आगामी 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह देहरादून में पूर्व सैनिकों के एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे।इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *